नई दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में चार दिन तक तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 24 से 27 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 25 से 27 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और 26 और 27 मार्च को उत्तराखंड में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 27, 28, 29 और 30 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। 28, 29 और 30 मार्च को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। 28, 29 और 30 मार्च को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.