नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- दिल्ली पुलिस ने शहर में मिलावटी देसी घी की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे 3,700 लीटर से ज्यादा मिलावटी देसी घी के साथ ही बड़ी मात्रा में कच्चा माल, मशीनरी और नकली पैकेजिंग सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई को पूर्वी रेंज-I क्राइम ब्रांच की टीम ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र में अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह (आईपीएस) ने एक प्रेस नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। इनमें से एक सोनीपत के कोंडली का निवासी सतेंद्र (उम्र 44 वर्ष) पुत्र सूरत सिंह है, तो दूसरा रोहतक के बखेता ग्राम निवासी परवीन (उम्र 29 वर्ष) पुत्र अजीत सिंह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.