नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- दक्षिणी दिल्ली के बेगमपुर में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पार्क के पास दो हमलावरों ने 55 साल के एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने के बाद शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए शख्स की पहचान बेगमपुर के रहने वाले लखपत सिंह कटारिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मामल शुक्रवार सुबह का है। यहां के मालवीय नगर थाना क्षेत्र की पीसीआर को 9:53 पर एक कॉल आई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.