नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एमसीडी को करोड़ों रुपये का विशेष सहयोग दिया है। इस योजना के तहत लगभग 1330 करोड़ रुपये से 1000 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निगम के स्कूलों और सामुदायिक भवनों के सुधार के लिए 100 करोड़ रुपये अलग से आवंटित किए गए हैं। सरकार की ओर से की गई इस पहलकदमी का मकसद 30 सितंबर 2026 तक इन विकास कार्यों को पूरा कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।1330 करोड़ से दुरुस्त होंगी 1000 किलोमीटर सड़कें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी में साफ-सफाई की व्यवस्था और 60 फुट से कम चौड़ी सड़कों की मेंटिनेंस का काम एमसीडी के पास है। इसी के मद्देनजर वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सड़कों को पक्का करने और...