नई दिल्ली, जून 5 -- आने वाले समय में दिल्ली में प्रवेश किए बिना ही हरियाणा, देहरादून और नोएडा का सफर हो सकेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में भीड़भाड़ कम करने और ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए 24000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरी की जाएंगी। इनके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी को 1.25 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाएं दी हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई। बैठक में उपराज्यपाल वी के सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और मनोज तिवारी तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि ये परियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.