नई दिल्ली, फरवरी 27 -- दिल्ली में इस साल फरवरी में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है कि न्यूनतम तापमान के मामले में बीते 74 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस दौरान गुरुवार को सफदरजंग इलाके में 19.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि साल 1951 के बाद से लेकर अबतक इस महीने में दर्ज किया गया सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो बीते दिन के मुकाबले इसमें आज करीब साढ़े सात डिग्री की बड़ी गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में बारिश के साथ आंधी की भविष्यवाणी की है, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। शहर में इस महीने पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 'आज 27 फरवरी 2025 को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.5 डि...