नई दिल्ली, जनवरी 8 -- बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली में गलन भरी सर्दी का सितम अभी बना रहेगा। आज सुबह से ही लोगों को गलन का अहसास हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। पालम केन्द्र में दृश्यता का न्यूनतम स्तर 150 मीटर तक दर्ज किया गया। बुधवार को भी दिल्ली के दो मौसम केन्द्रों में कोल्ड डे यानी शीत दिवस की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दो जगह कोल्ड डे की स्थिति मौसम विभाग के मुताबिक, अगर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम है तो उसे कोल्ड डे यानी शीत दिवस कहा जाता है। इसके अनुसार दिल्ली में बुधवार को पालम और लोधी रोड पर कोल्ड डे की स्थिति रही। पालम का अधिकतम पारा 13.9 डिग्री रहा,जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री क...