फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- छह फरवरी को दिल्ली जल बोर्ड के खोदे गए गड्ढे में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में फिरोजाबाद के युवक को दिल्ली पुलिस ने उठा ले गई। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। दिल्ली के जनकपुरी थाना क्षेत्र में छह फरवरी को गढ़वाल मोहल्ला निवासी कमल (25) की 15 फीट गहरे दिल्ली जल बोर्ड के खोदे गए गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में जनकपुरी पुलिस रविवार को फिरोजाबाद में आई और थाना लाइनपार निवासी योगेश कुमार पुत्र राजकिशोर को हिरासत में लेकर गई है। स्थानीय पुलिस को जनकपुरी पुलिस ने बताया कि जिस समय युवक के गड्ढे में गिरकर हादसा हुआ था, इस युवक द्वारा उस हादसे को देखा था लेकिन कोई सूचना नहीं दी गई थी। अन्य जानकारियां भी युवक से पुलिस को जुटानी हैं। थाना लाइनपार प्रभारी रमित आर्य ने बताया कि जनकपुरी पुलिस को योगेश की तलाश थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.