पीटीआई, दिसम्बर 16 -- राजधानी दिल्ली पर 'क्राइम कैपिटल' होने का धब्बा लगा है। इस धब्बे को और गहरा बनाते हैं ये आंकड़ें, जिनमें आए दिन दिल्ली में बढ़ते अपराध की काली सच्चाई दिखाई देती है। अधिकारियों ने बताया, बीते 15 दिनों में राजधानी दिल्ली के अंदर 14 मर्डर हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन हत्याओं में 17 नाबालिगों के हाथ भी खून से रंगे हुए हैं। ये घटनाएं रोहिणी, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली जैसे इलाकों में हुई हैं।इन हत्याओं के पीछे क्या वजहें? इन हत्याओं के पीछे कई वजहें सामने आई हैं। इनमें पैसे के झगड़े और लूटपाट से लेकर छोटी-छोटी बातों पर अचानक भड़कना और मामला हत्या तक पहुंच जाना शामिल है। पुलिस डेटा के मुताबिक, कई हत्याएं जानलेवा स्नैचिंग की कोशिशों और लूटपाट के दौरान पीड़ितों के विरोध के दौरा...