नई दिल्ली, जुलाई 9 -- 27 लाख से अधिक बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने का दावा - हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर रोडवेज सेवाएं बाधित रहीं नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। श्रम अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा सुधारों सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर कई श्रम संगठनों की ओर से बुधवार को देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी के बाजार खुले रहे। उत्तर प्रदेश में हड़ताल का कहीं व्यापक तो कहीं मिला-जुला असर देखने को मिला। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर रोडवेज सेवाएं बाधित रहीं। वहीं, पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर हड़ताल समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। झारखंड और बिहार में हड़ताल असरदार रही। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि बंद का दिल्ली की व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। व्यापारी ...