नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दिल्ली में यमुना नदी की लहरें एकबार फिर डराने लगी हैं। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 204.14 मीटर के निशान तक पहुंच गया है। यह 204.5 मीटर के चेतावनी स्तर के काफी करीब है। बताया जाता है कि हरियाणा और उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश की वजह से यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंकाएं पैदा कर दी हैं। इस बीच प्रशासन की ओर से निचले इलाकों के लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि मौजूदा वक्त में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। लेकिन दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2023 में दिल्ली में यमुना ने तबाही मचाई थी। तब यमुना का उच्चतम जलस्तर 208.66 मीटर दर्ज किया गया था। जुलाई 2023 में यमुना में बाढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.