नई दिल्ली, मई 31 -- दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। 71 साल का यह मरीज निमोनिया, एक्यूट किडनी फेलियर और सैप्टिक शॉक से भी पीड़ित था। इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 साल की एक महिला की मौत हो चुकी है। कोविड संक्रमण से मरने वालों का यह दूसरा मामला है। इससे पहले अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी थी कि कोविड-19 से पीड़ित 60 साल की एक महिला की मौत हो गई। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हाल में इस संक्रमण से मौत का यह पहला मामला था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 294 है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि महिला 'लैपरोटॉमी' ऑपरेशन के बाद आंतों से संबंधित बीमारी से जूझ रही थी। बाद में वह कोविड-19 से पीड़ित पाई गई। मुख्यमंत्री र...