नई दिल्ली, मई 1 -- Delhi Weather: राजधानी के लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम में होने वाले बदलावों के चलते अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तीखी हो गई। हालांकि, दक्षिण पूर्वी हवा के चलते मौसम में नमी की मात्रा पहले से ज्यादा है। इसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.