राहुल मानव, मई 21 -- दिल्ली में भाजपा सरकार और आप के बीच यूजर चार्ज वसूलने के नए आदेश को लेकर शुरू हुई उठा-पटक शांत होती दिख रही है। क्योंकि, दिल्ली में कूड़ा उठाने के लिए संपत्ति कर के साथ उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) वसूलने के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस संबंध में बुधवार को निगम के सदन की बैठक में दिल्ली के नागरिकों से यूजर चार्ज न वसूलने का सत्ता पक्ष के पार्षद निजी सदस्य विधयेक के तहत प्रस्ताव लाए। इस प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सदन में पास हुए प्रस्ताव के तहत अब यूजर चार्ज वसूले जाने पर पुनर्विचार के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का यूजर चार्ज पर फैसला आने और इस पर नीति बन जाने तक लोगों से इसे नहीं वसूला जाएगा। पूर्व में निगम ने बीते महीने सात अप्रैल को यूजर चार्ज वसूलने का आदेश जारी किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.