नई दिल्ली, फरवरी 10 -- बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी में एक फ्लाईओवर पर खड़ी कार में तीन लाशें मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने एक 'बाबा' से पूछताछ की है। रविवार को कार में एक महिला और दो पुरुषों के बीच लाश मिली थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने जहर से मौतों की आशंका जाहिर की थी। कार में ड्राइविंग सीट पर 76 वर्षीय और पीछे की सीट पर एक 47 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की लाश थी जबकि महिला की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। सफेद रंग की टिगोर कार में तीन लाशों को देखने के बाद करीब 3.50 बजे एक मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को सूचना दी थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 24 घंटे में 6 हत्याएं, कहीं कारोबारी को भूना तो कहीं छात्र का कत्लमृतकों के बारे में क्या-क्या पता चला जांचकर्ताओं ने बताया कि कार 76 वर्षीय मृतक की है। दोनों पुरुष बपरोला गांव के रहने वाल...