पीटीआई, फरवरी 15 -- Lawrence Bishnoi gang: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तर जिले के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या के मामले में पुलिस ने Lawrence Bishnoi gang के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को सेक्टर-4 स्थित डीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स के कारोबारी वैभव गांधी (35) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उन्होंने गांधी का करीब 40-50 मीटर तक पीछा करते हुए कई राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके ठुड्डी में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- लाड़ली बहना योजना स्कीम: 1.25 करोड़ महि...