बागपत, जून 9 -- किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर के नेतृत्व में बडी संख्या में खाप चौधरी एवं जाट किसान नेता दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए। बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार सुखपाल सिंह खैरा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला, कांग्रेस नेता प्रणव झा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कांग्रेस सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि आज कांग्रेस किसानों के मुद्दों को जोर शोर से उठा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि खेती किसानी को बचाने के लिए हम और आप आपको सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा। गुजरात मॉडल की...