नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को दावा किया कि मतदाता सूची में हेराफेरी के खिलाफ चलाए गए पार्टी के हस्ताक्षर अभियान को राजधानी में बड़ी सफलता मिली है। यादव ने बताया कि चार लाख 37 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर कांग्रेस के साथ समर्थन जताया है। यह हस्ताक्षर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनावी धोखाधड़ी का मुद्दा उठाए जाने के बाद दिल्ली समेत देशभर में यह अभियान शुरू किया गया था। अभियान में महिलाओं, युवाओं और दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...