नई दिल्ली, मार्च 28 -- Delhi Weather : दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत कल तक बना रहेगा। कल तक तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। बादलों की लुकाछिपी के साथ ही चलने वाली हवाएं गर्मी से राहत पहुंचा रही है। आइए जानते हैं अगले 6 दिन के मौसम का हाल। दिल्ली में शुक्रवार को भी गर्मी से थोड़ी राहत देखने को मिली। आमतौर पर आसमान साफ रहा, लेकिन बीच-बीच में बादलों की छुकाछिपी और हवाओं का दौर जारी रहा। बादलों और हवा की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान जो 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, अब 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 20 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि होने के आसार नहीं है। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.