नई दिल्ली, जनवरी 26 -- दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली सरकार गरीब बुजुर्गों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इसके तहत गरीब छात्रों के लिए नए हॉस्टल और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने नागरिकों से एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।नए हॉस्टल का होगा निर्माण दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सरकार ने गरीब बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स के लिए कई नए हॉस्टल और सीनियर सिटिजन्स के लिए सुविधाएं बनाने का प्लान बनाया है। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने और ...