नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गोली मारकर नीरज बवाना गैंग के प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांस्टेबल को भी एक गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एनकाउंटर के बाद नीरज बवाना गिरोह के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान जंगपुरा इलाके के 24 साल के शुभम के रूप में हुई है। उसे एक पिस्तौल और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने 16 मार्च को एमबी रोड पर एक वाहन चेकपॉइंट स्थापित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.