नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Delhi Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में अब तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कभी-कभी मध्यम गति से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हवा की स्पीड 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जाएगी। दूसरे दिन यानी मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो 23 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। साथ ही दिन में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 22 और 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.