नई दिल्ली। पीटीआई, मार्च 5 -- दिल्ली की भाजपा सरकार ऐक्शन मोड में हैं। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को नाव से यमुना का निरीक्षण किया और कहा कि पिछले 10 दिनों में नदी से 1,300 टन कचरा हटाया गया है। यमुना की सफाई हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में छाई रही। भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया है कि वह नदी को साफ करेगी। वर्मा ने कहा, '2023 में दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। पहले, सभी फ्लडगेट बंद कर दिए गए थे, लेकिन अब उन्हें मरम्मत करके ऊंचा कर दिया गया है ताकि भविष्य में बाढ़ न आए।' मंत्री ने कहा, 'हमारी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता यमुना को पूरी तरह से साफ और रीस्टोर करना है। अब तक, पिछले 10 दिनों में 1,300 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नदी के रीवरबेड को रीस्टोर करेगा और अतिक्रमण हटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.