नई दिल्ली, फरवरी 18 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि लाल किले से फतेहपुरी तक चांदनी चौक रोड पर 12 घंटे के लिए आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। इस ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, लाल किले से फतेहपुरी तक मुख्य चांदनी चौक रोड को दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक गैर-मोटर चालित वाहन (एनएमवी) क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस आदेश को लागू कराने के लिए मुख्य चांदनी चौक रोड की ओर जाने वाली सभी सड़कों और गलियों पर बूम बैरियर लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस, शव वाहन, गर्भवती महिलाओं या मोटर चालित परिवहन की जरूरत वाले रोगियों को ले जाने वाले वाहन, प्रवर्तन वाहन (उत्तरी डीएमसी और दिल्ली पुलिस) के साथ ही रखरखाव वाहन (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.