नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- दिल्ली के आनंद विहार से तिलक ब्रिज के बीच रेलगाड़ियों को जल्द ही रफ्तार मिलेगी। इसके लिए बनाई जा रही लाइन संख्या तीन और चार की बड़ी अड़चन का समाधान हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने रेलवे को रास्ते में मौजूद 8640 पेड़ों को काटने के लिए अनुमति दे दी है। इसके साथ ही 1150 पेड़ों को रेलवे द्वारा निर्माण कार्य के दौरान बचाया जाएगा, जबकि 650 पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा। दोनों नई लाइन बनने से आनंद विहार एवं तिलक ब्रिज के बीच रेलगाड़ियों को रोकना नहीं पड़ेगा। तिलक ब्रिज से आनंद विहार के बीच अभी केवल दो रेलवे लाइन हैं। दिल्ली से आनंद विहार होकर तीन प्रमुख दिशा की रेलगाड़ियां परिचालित की जाती हैं। इनमें पहला रूट सराहनपुर की तरफ, दूसरा कानपुर और तीसरा मुरादाबाद की तरफ जाता है। अभी के समय में आनंद विहार से साहिबाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.