नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजधानी दिल्ली में रविवार को दिनभर तेज धूप और हवा के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्का कोहरा भी हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 95 फीसदी जबकि न्यूनतम स्तर 36 फीसदी दर्ज किया गया।एक सप्ताह बड़ी गतिविधि की संभावना कम मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान 5 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं च...