नई दिल्ली। पीटीआई, मई 9 -- दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार को बार काउंसिल का चुनाव होंगे। इसे देखते हुए यहां बड़ी संख्या में वकीलों एवं उनके समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान साकेत कोर्ट के आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक जाम रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वह इस दौरान साकेत कोर्ट की ओर आने-जाने वालों रास्तों से दूर रहें, वरना यहां उन्हें जाम का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर कुछ सड़कों को बंद किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एडवाइजरी में कहा गया है शुक्रवार को बार काउंसिल चुनाव होने हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में वकील मतदाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.