नई दिल्ली, मई 21 -- दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम मौसम बिगड़ गया और इस दौरान ना केवल तेज धूल भरी आंधी आई बल्कि साथ ही तेज बारिश व ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस खराब मौसम का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी दिखाई दिया और कई विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण कम से कम 10 उड़ानों को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया, साथ ही अधिकारियों ने बताया कि शाम 7:45 से 8:45 के बीच 50 से ज्यादा विमानों ने देरी से उड़ान भरीं। विमान कंपनियों ने भी परिचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यात्रियों से हवाई अड्डे पर आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.