नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- दिल्ली पुलिस को घुसपैठियों की धर पकड़ में एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने एक अवैध नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ा है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने 10 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये घुसपैठिए दिन में भीख मांगने का काम करते थे। रात में महिला की वेश में आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होते थे। इन्होंने महिला जैसा दिखने के लिए लिंग सर्जरी (Gender Affirming Surgery) कराई थी। जानें इन घुसपैठियों पर कैसे कसा शिकंजा? दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने 3 अक्टूबर को भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी अपेह नन्ना मालाची पिछले चार साल से भारत में बिना वैध वीजा दस्तावेजों के रह रहा था। पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एफआरआरओ, दिल्ली की मदद से उसे उसके देश भेज...