नई दिल्ली, जून 26 -- राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहे और उमस से लोंगो का हाल बेहाल रहा। हालांकि लगातार पांचवें दिन मौसम विभाग द्वारा राजधानी में यलो अलर्ट जारी होने के बाद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो।अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं सुबह से ही कई इलाकों में धुंध जैसी स्थिति बनी रही लेकिन किसी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी मे...