नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- देश का राजधानी दिल्ली में भी इस बार अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली का कर्तव्यपथ चुना गया है। इस भव्य मौके पर खुद सीएम रेखा गुप्ता सहित पूरी कैबिनेट शामिल होगी। इस दौरान लगभग 2 लाख दिए जलाए जाएंगे। यही नहीं,कार्यक्रम में ड्रोन से लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार,दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की सरकार 18 और 19 अक्टूबर को कर्तव्य पथ को दो लाख दीयों से रोशन करेगी। इस दौरान रामायण पर आधारित लेजर एवं ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार,यह समारोह अयोध्या में होने वाले उत्सवों के अनुरूप होगा। पिछले आठ वर्षों में अयोध्या में दीपोत्सव एक विश्व प्रसिद्ध आयोजन बन गया है,जिसने सरयू नदी के किनारे और इस पवित्र शहर के प्रमुख मंदिरों में लाखों दीयों को जलाकर विश्व रि...