नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- दिल्ली में बस सेवाओं का पूरा संचालन डीटीसी के पास होगा। दिल्ली कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में बस सेवाओं का संचालन डिम्ट्स (दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम) से हटाकर डीटीसी को सौंपने को मंजूरी दी गई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह व्यवस्था अप्रैल से लागू होगी। सिरसा ने बताया कि कैबिनेट में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कई फैसलों को मंजूरी दी गई। डीटीसी को बसें सौंपने के फैसले से बस सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हवा और पानी को साफ करने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रैप के प्रावधान हटने के बाद भी नो पीयूसी-नो फ्यूल का अभियान जारी रहेगा। यानी बिना वैध प्रदूषण प्रमाणप...