नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 16 -- दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी है। राजधानी में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना लागू करने की तैयारी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार इसे लागू करने के लिए अगले सप्ताह स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में केंद्र सरकार के साथ समझौता करेगी। उसी दिन 5-10 परिवार को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा। दिल्ली में बुजुर्गों समेत 17 लाख से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग केंद्र के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। उसके बाद कार्ड बांटने का काम शुरू होगा। 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना रिपोर्ट के आधार पर गरीबों का चयन योजना में किया जाएगा। इस आंकड़े के आधार पर दिल्ली में साढ़े 6 लाख लोग योजना के दायरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.