फरीदाबाद, जनवरी 15 -- नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे परियोजना में ली गई जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के किसान दरों में असमानता का आरोप लगा रहे हैं। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को फिरोजपुर झिरका के मेव बोर्डिंग में बैठक हुई। अध्यक्षता आरिफ ठेकेदार ने की। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उनकी उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहित की गई, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया न तो समान रही और न ही समय पर पूरी हुई। इससे कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है और कर्ज का दबाव बढ़ा है। किसानों के अनुसार, मुआवजा तय करते समय एक जैसी जमीन के लिए अलग-अलग दरें अपनाई गईं, जो न्यायसंगत नहीं हैं। किसानों ने हाल ही में जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन देकर दरों में सुधार की मांग रखी थी। उनक...