कोटा, दिसम्बर 24 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर एक कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन पुरुष घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। यह हादसा चेचट थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे पर टोल नाके के पास हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे जो उत्तराखंड और नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। चेचट थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोदारा ने बताया कि हादसे के दौरान कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। एक्सप्रेस-वे पर टोल होने की वजह से कार की रफ्तार धीमी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर आया और कार को बचाने के चक्कर में कट मार दिया। इसके बाद कंटेनर अनक...