फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- नूंह। नूंह से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद ने भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर (आईएएस) से मंगलवार को मुलाकात कर नूंह जिले से जुड़ी चार महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा गांवों के पास कट बनाने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि उजीना में केवल एक कट है और मरोड़ा में कोई भी कट नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। विधायक ने नूंह शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए उत्तर-दक्षिण बाईपास बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 248-ए राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से शहर में ट्रैफिक की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके अलावा विधायक ने भादस और मालब गांव के पास भी बाईपास बनाने की मांग रखी है। चौथी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.