प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- इंडिगो की अनियमितता से प्रयागराज एयरपोर्ट पर भी लगातार यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। पिछले एक हफ्ते में दिल्ली, मुंबई समेत कई उड़ानें निरस्त या देरी से चलने के कारण करीब 900 यात्रियों को अपना शेड्यूल बदलना पड़ा, टिकट कैंसिल करानी पड़ी या फिर अगले दिन यात्रा करनी पड़ी। बुधवार को भी इंडिगो की दोनों प्रमुख उड़ानें दिल्ली और मुंबई की निर्धारित समय से काफी देर बाद प्रयागराज पहुंचीं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बुधवार को दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 2:30 बजे आनी थी, लेकिन यात्रियों को लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा। विमान 4:10 बजे प्रयागराज उतरा और दोपहर की जगह शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसी तरह मुंबई की उड़ान भी सुबह 10:50 बजे की जगह 11:43 बजे पहुंची और देरी से रवाना हुई। बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.