नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली महिला आयोग में अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर लंबे समय से रिक्तियां रहने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका राजद सांसद सुधाकर सिंह ने अपने अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से दायर की है। याचिका में कहा गया है कि महिलाओं को सहायता, परामर्श और शिकायत निवारण के लिए गठित दिल्ली महिला आयोग लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा है। आयोग में न तो अध्यक्ष है और न ही आवश्यक स्टाफ, जिससे सहायता के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को निराश लौटना पड़ रहा है। याचिका के अनुसार आयोग के ठप होने से काउंसलिंग यूनिट, हेल्पडेस्क और संकट हस्तक्षेप तंत्र प्रभावित हैं। सरकार को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.