जमशेदपुर, फरवरी 2 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परिजन रविवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हुए। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी तेजस एक्सप्रेस मुरी के बाद मानिकुई और कुनकी के पास खड़ी हो गई, जिससे ट्रेन निर्धारित समय से करीब साढ़े पांच घंटे देरी से टाटानगर पहुंची। राष्ट्रपति के परिजनों के आगमन को लेकर प्रोटोकॉल के तहत जिला प्रशासन और रेल अधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे। इसके कारण रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद जिला प्रशासन के एक पदाधिकारी और कई रेलकर्मियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। राजधानी एक्सप्रेस को मुरी से टाटानगर आने में करीब तीन घंटे लग गए, जबकि बिना ठहराव के यह दूरी सामान्यतः दो घंटे में पूरी होती है। बताया जाता है कि राष्ट्रपति के परिजन 26 जनवरी की परेड देखकर रायरंगपुर लौट रहे थे। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी तेजस एक्सप्रेस उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.