नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को मिली सुरक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि जब सत्तासीन भाजपा के नेता ही ट्रिपल इंजन सरकार में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं तो आम लोग अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों से किए गए एक भी चुनावी वायदे को अब तक पूरा नहीं किया है। जबकि, भाजपा नेताओं को उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को वाई श्रेणी की सुरक्षा की जगह जेड की श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा नेता अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करते। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को राजधानी में बढ़ते अपरा...