बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद एनसीआर क्षेत्र में हाई अलर्ट की घोषणा करते हुए थाना-कोतवाली पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। विस्फोट की घटना के बाद चौथे दिन ही जिला मुख्यालय पर पुलिस पूरी तरह बेपरवाह नजर आई। कहीं न तो चेकिंग होती दिखी और न ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए। सबसे व्यस्त बाजार अंसारी रोड चौकी खाली पड़ी दिखी। जब जिला मुख्यालय पर ही पुलिस की लापरवाही का यह हाल है तो अन्य स्थानों पर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हिन्दुस्तान टीम ने जिला मुख्यालय पर दिन के वक्त भ्रमण कर पुलिस की लापरवाही को अपने कैमरे में कैद किया है। सुबह 11.30 बजे अंसारी रोड पुलिस चौकी अंसारी रोड मार्केट में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। यह शहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.