नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली वालों के लिए एक गुड न्यूज है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर घटकर खतरे के निशान 205.33 मीटर पर आ गया। ऐसा यमुना के खतरे के निशान को पार करने के 5 दिन बाद हुआ है। बता दें कि गुरुवार को यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद से जलस्तर में कमी देखी जा रही है।घट कर 205.33 मीटर पर पहुंचा जलस्तर अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रविवार रात 9 बजे यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर यमुना के जलस्तर के लिए खतरे का निशान 205.33 मीटर है। दिल्ली में जब यमुना का पानी 206 मीटर पर पहुंचता है तब बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम शुरू हो जाता है।पुराने लोहे के पुल से ट्रेनों की आवाजाही शु...