राहुल मानव। नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- पिछले महीने सितंबर के पहले सप्ताह में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का पानी यमुना डूब क्षेत्र में पहुंचा। इस वजह से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की कई परियोजनाएं प्रभावित हुईं। अब डीडीए इन्हें फिर से बहाल करने की योजना बना रहा है। डीडीए सूत्रों के मुताबिक, यमुना क्षेत्र में डीडीए की सात परियोजनाओं को पूरा करने में अब तीन वर्ष से अधिक का समय लगेगा। इससे पहले वर्ष 2023 में भी ये योजनाएं प्रभावित हुईं थीं। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि सभी डूब क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए अब हरित क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा। बायोडायवर्सिटी पार्कों से जुड़ी परियोजनाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।ये योजनाएं हुई थीं प्रभावित यमुना डूब क्षेत्र और जैव विविधता पार्कों से जुड़ी परियोजनाएं बाढ़ से प्रभावित हुई थीं। डीडीए ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.