बरेली, अगस्त 4 -- दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन का मेंटिनेंस और साफ-सफाई कार्य अब बरेली जंक्शन पर होगा। पहले नई दिल्ली स्टेशन पर होता था। इस ट्रेन में गंदगी और मेंटिनेंस ने जुड़ी तमाम शिकायतें होती थीं। इसलिए बोर्ड ने रैक की बेहतर व्यवस्था को बरेली जंक्शन ऑपरेटिंग विभाग को दे दी है। दिल्ली-बरेली-दिल्ली पैसेंजर (54078-54077) पुरानी दिल्ली से देर रात को 11:50 बजे चलती है,अगली सुबह 9:40 बजे पहुंची। शाम को 17:15 बजे बरेली से पुरानी दिल्ली को रवाना होगी। करीब सात घंटा को बरेली जंक्शन में रुकती है। यह ट्रेन कोरोना कॉल में 2020 में बंद हो गई थी। 2023 से फिर से चलाई गई। इस पैसेंजर ट्रेन में गंदगी और मेंटिनेंस को लेकर अधिक शिकायतें रहती थीं। शिकायतों को देखते हुए कुछ दिन को अस्थाई तौर पर बरेली मेंटिनेंस आदि के कार्य कराये गए। अब बोर्ड ने स्थाई तौर पर...