फरीदाबाद, नवम्बर 17 -- दिल्ली बम विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त सजा दिलाएंगे: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह -महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली में धमाक करने वाले दहशतगर्दों को पाताल से भी खोजकर सजा दिलाएंगे। वे सोमवार को सूरजकुंड में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, जम्मू-कश्मीर के उप-...