नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली की मुख्यमंत्र रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल किया। इस मौके पर दिल्ली से पानीपत के बीच अंतरराज्यीय ई-बस सेवा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राजधानी में 500 नई ईवी बसों के आने से दिल्ली देश में सबसे बड़े ई-बस बेड़े वाला राज्य बन गया है। इस खास कार्यक्रम में दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, डॉ. पंकज कुमार सिंह, रविंदर इंद्राज, कपिल मिश्रास मेत कई लोग मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर एक मजबूत और निर्णायक सरकार का गठन किया है, जिसके एक साल ...