कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडिगो में क्रू की कमी और चेकइन साफ्टवेयर में आई तकनीकी खामियों का असर शनिवार को भी कानपुर की फ्लाइटों पर पड़ा। दिल्ली फ्लाइट निरस्त रही, जबकि बेंगलुरु फ्लाइट समय से डेढ़ तो मुंबई फ्लाइट तय समय से सवा घंटे विलंब से कानपुर से अपने गंतव्य को उड़ान भरी। शनिवार को दिल्ली और मुंबई की फ्लाइटें फुल होकर गई। इसका मतलब इन विमानों में 210 से अधिक यात्री आए और इतने ही गए। 292 यात्रियों ने फ्लाइट निरस्त होने से रिफंड लिया। इंडिगो का दावा, आज तीनों फ्लाइटें आएंगी एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी राजीव गुप्त ने बताया कि रविवार को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइटें कानपुर आएंगी। तीनों फ्लाइटों के निरस्त होने की शनिवार को किसी तरह की सूचना विमान कंपनी ने नहीं दी है। रविवार को तीनों फ्लाइटों में भरपूर लोड भी है...