महाराजगंज, दिसम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली सरकार के खिलाफ अटेवा शिक्षक कर्मचारियों ने जिला परिषद के गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही एफआईआर की प्रति जलाकर पदाधिकारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि 25 नवम्बर को दिल्ली में एनएमओपीएस का शांति पूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। फिर भी दिल्ली प्रशासन अपना तानाशाही रवैया दिखाते हुए एनएमओपीएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव बिजेंद्र धारीवाल पर एफआईआर दर्ज करा दिया। इस कृत्य का सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों में अत्यधिक रोष है। इसके खिलाफ जिला परिषद मार्केट के गांधी प्रतिमा के पास एफआईआर की प्रति जला कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष टीपी सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.