हापुड़, सितम्बर 10 -- हापुड़। लाल किला में कलश चोरी के मामले दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में घंटों जांच कर संदिग्ध पूछताछ की गई। बताया गया कि देर शाम तक पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन दिल्ली पुलिस के आने से अफरा तफरी मची रही। दिल्ली के लाल किला परिसर में तीन सितंबर को जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान तीन स्वर्ण कलश चोरी हुए थे। कलशों में हीरे, पन्ने और माणिक जड़े थे। सीसीटीवी की फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस से पुलिस टीम को मदद मिली और पता चला कि मुख्य आरोपी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला वैशाली कालोनी भूषण वर्मा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार रात थाना हापुड़ देहात पहुंची के साथ छापामार कार्...