बुलंदशहर, जुलाई 22 -- क्षेत्र के ग्राम माधोगढ़ में दिल्ली पुलिस पर हुए हमले के मुख्य आरोपी की पत्नी और पिता सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी सुबोध अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। बता दें कि गत 15 जुलाई को दिल्ली के थाना हौजखास से धोखाधड़ी के आरोपी सुबोध को गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस उसके गांव माधोगढ़ आई थी। जहां पर आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला करते हुए सुबोध को छुड़ा लिया था। पुलिस ने सुबोध को नामजद करते हुए 12 अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया था। खानपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना में संलिप्त रिंकू, आरव, सुबोध का पिता महाराज सिंह, सुबोध की पत्नी कविता को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ स्याना ने बताया कि प्रखर पाण्डेय ने बताया कि अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.